हल्द्वानी: क्रिसमस की धूम, मम्मी पापा बनेंगे सेंटाक्लॉज, उपहार पाएंगे नन्हे मुन्ने
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्रिसमस पर मम्मी-पापा सेंटाक्लॉज बनकर अपने नन्हें मुन्नों को उपहार देंगे। मासूमों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए घर के ये बड़े गिफ्ट की दुकानों पर पहुंचकर लेटेस्ट खिलौनों की जानकारी लेने में जुट गए हैं। इस पर्व को देखते हुए इन दुकानों पर नए प्रकार के खिलौनों के स्टॉक पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्रिसमस पर मम्मी-पापा सेंटाक्लॉज बनकर अपने नन्हें मुन्नों को उपहार देंगे। मासूमों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए घर के ये बड़े गिफ्ट की दुकानों पर पहुंचकर लेटेस्ट खिलौनों की जानकारी लेने में जुट गए हैं। इस पर्व को देखते हुए इन दुकानों पर नए प्रकार के खिलौनों के स्टॉक पर बढ़ने लगे हैं। इसमें सबसे ज्यादा एवेंजर रोबोट, डॉक्टर किट, रेत में दौड़ने वाली क्वाड बाइक के खिलौने ज्यादा बुक किए जा रहे हैं।
यीशु के जन्म की खुशी में 25 दिसंबर का दिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन चर्च में सेंटाक्लॉज बच्चों को चॉकलेट-बिस्किट व खिलौने देकर उन्हें खुश करते हैं। घरों में भी बच्चों की खुशी के लिए घर के बड़े उपहार देकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। इसके लिए पर्व से पहले ही खिलौनों की बुकिंग शुरू कर दी जाती हैं। बाजार में इसकी रौनक भी दिखने लगी है।
कैनाल रोड स्थित एक गिफ्ट सेंटर के मालिक सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि त्योहार को देखते हुए गिफ्ट खरीद के लिए बुकिंग हो रही है। अंग्रेजी में बोलते व म्यूजिकल रोबोट के अलावा लेटेस्ट कार व क्वाड बाइक की बुकिंग ज्यादा हुई है। वहीं बेकरी की दुकानों पर केक और चॉकलेट गिफ्ट की बुकिंग हुई है। बेकरी संचालक अमित कुमार बताते हैं कि क्रिसमस को लेकर काफी बुकिंग हुई हैं। इस दिन के लिए एक बेकरी में औसतन 70 के औसत से केक बुक किए गए हैं।
