ब्राजील के फुटबॉलर पेले को अस्पताल से छुट्टी, इलाज रहेगा जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साओ पाउलो। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को साओ पाउलो के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन कोलोन ट्यूमर का इलाज जारी रहेगा। अस्पताल ने एक बयान में कहा  कि एडसन अरांतेस दो नासिमेंतो को इसरेलिटा अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल से गुरूवार को छुट्टी दे दी गई।’ इसने आगे कहा कि मरीज की हालत स्थिर है …

साओ पाउलो। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को साओ पाउलो के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन कोलोन ट्यूमर का इलाज जारी रहेगा। अस्पताल ने एक बयान में कहा  कि एडसन अरांतेस दो नासिमेंतो को इसरेलिटा अलबर्ट आइंस्टीन अस्पताल से गुरूवार को छुट्टी दे दी गई।’ इसने आगे कहा कि मरीज की हालत स्थिर है और उनका कोलोन ट्यूमर का इलाज जारी रहेगा।

पेले को दिसंबर की शुरूआत में कीमोथेरेपी के लिये भर्ती कराया गया था । इससे पहले ट्यूमर निकालने के लिये सर्जरी के कारण वह एक महीना अस्पताल में रहे थे । पेले ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपनी जवानी की फोटो डालकर कहा कि यह मुस्कुराती तस्वीर किसी कारण से है । जैसा कि मैने कहा था कि क्रिसमस अपने परिवार के साथ मनाऊंगा । मैं घर आ रहा हूं ।सभी को शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद।

ये भी पढ़े-

इटली: ओमीक्रोन का डर, वैक्सीन नहीं लगवाने वालों के लिए कड़े किए गए नियम

 

संबंधित समाचार