मुरादाबाद : पांच लाख के लिए तलाक देकर घर से निकाला
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वालों ने महिला का उत्पीड़न किया। मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी जिद पर अड़े रहे। ससुराल वालों ने से घर से निकाल दिया। मायके वालों ने किसी तरह एक लाख रुपये उन्हें दिए। इसके बाद भी दहेज …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वालों ने महिला का उत्पीड़न किया। मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी जिद पर अड़े रहे। ससुराल वालों ने से घर से निकाल दिया। मायके वालों ने किसी तरह एक लाख रुपये उन्हें दिए। इसके बाद भी दहेज का ताना देते हुए उसके साथ मारपीट की और जेठ ने छेड़खानी की। इसके बाद उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने पाकबड़ा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
पाकबड़ा थानाक्षेत्र निवासी युवती का निकाह 15 अप्रैल 2019 को हुआ था। माता-पिता ने घरेलू सामान, बाइक और तीन लाख रुपये नकद दहेज में दिए थे। आरोप है कि ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे और दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। इसके लिए पति व उसके परिजन आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। उसने मायके वालों को बताया तो उन्होंने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी।
ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। तब मायके वालों ने किसी तरह एक लाख रुपये का इंतजाम करके उसकी ससुराल वालों को दिया। आरोप है कि 15 दिसंबर को दहेज का ताना देते हुए उसके साथ मारपीट की। जेठ ने छेड़छाड़ की और धक्के देकर घर से निकाल दिया। उसका स्त्रीधन भी छीन लिया। पीड़िता ने मायके आकर आपबीती सुनाई तो उन्होंने पति से बात की।
तब वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पति ने 18 दिसंबर को भी उसे पीटा और तीन तलाक देकर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस धमकी से पीड़िता व उसके परिवार दहशत में हैं। पीड़िता ने अपने पति, सुसर, सास, जेठ, जेठानी, ननद व ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार एसएसपी से लगाई। उन्होंने पाकबड़ा पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।
