लखनऊ: केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने मनाया 45वां स्थापना दिवस
लखनऊ। केजीएमयू के प्लास्टिक एवं रिकन्सट्रक्टिव विभाग ने गुरुवार को 45वां स्थापना दिवस प्रशासनिक भवन के ब्राउन हॉल में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केजीएमयू के कुलपति डॉ. विपिन पुरी और विशिष्ट अतिथि अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.एके सिंह रहे। अमृतसर से आए सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. रवि महाजन …
लखनऊ। केजीएमयू के प्लास्टिक एवं रिकन्सट्रक्टिव विभाग ने गुरुवार को 45वां स्थापना दिवस प्रशासनिक भवन के ब्राउन हॉल में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केजीएमयू के कुलपति डॉ. विपिन पुरी और विशिष्ट अतिथि अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.एके सिंह रहे।
अमृतसर से आए सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. रवि महाजन ने स्व. प्रो. आरएन शर्मा स्मृति पर ऑर्थोप्लास्टिक अप्रोच टू लिम्ब ट्रामा मैनेजमेंट पर व्याख्यान दिया, जिसमें कि उन्होंने मरीजों की भलाई के लिए प्लास्टिक सर्जन व ऑर्थोसर्जन की सम्मिलित सहभागिता पर जोर दिया और अपने कई जटिल मरीजों व उनके परिणामों को दिखाया।
स्व. प्रो.एसके भटनागर स्मृति व्याख्यान हल्द्वानी के प्रसिद्ध ब्राचियल प्लेक्सस सर्जन प्रो. पीएस भण्डारी द्वारा ब्राचियल प्लेक्सस इंजरी पर दिया गया। जिसमें हाथ व कंधों की गंभीर चोटों के जटिल ऑपरेशनों के बारे में बताया गया।
इस स्थापना दिवस समारोह में केजीएमयू के कई विभागों के विभागध्यक्ष व डॉक्टर और प्लास्टिक सर्जरी के सभी डॉक्टर व स्व. प्रो.एसके भटनागर की पत्नी अर्चना भटनागर लखनऊ के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन प्रो.एसडी पाण्डेय उपस्थित रहे।
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम योगी हुए सख्त, यूपी में दिए नाइट कर्फ्यू के आदेश
ओमिक्रॉन के बढ़ते केस के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। ओमिक्रॉन से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में स्थिति नियंत्रित है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 91 हजार 428 सैंपल की जांच में कुल 49 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 12 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।
पूरी कबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम योगी हुए सख्त, यूपी में दिए नाइट कर्फ्यू के आदेश
