USA vs Ireland 2nd T20I: आयरलैंड ने दूसरे मैच में अमेरिका को नौ रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
फोर्ट लॉडरडेल। लोरकान टकर (Lorcan Tucker) के 54 गेंद में 84 रन की मदद से आयरलैंड ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अमेरिका को नौ रन से हरा दिया। अमेरिका ने पहले मैच में आयरलैंड को 26 रन से मात दी थी। Ireland wins the 2nd T20I to draw the series 1-1. After a …
फोर्ट लॉडरडेल। लोरकान टकर (Lorcan Tucker) के 54 गेंद में 84 रन की मदद से आयरलैंड ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अमेरिका को नौ रन से हरा दिया। अमेरिका ने पहले मैच में आयरलैंड को 26 रन से मात दी थी।
Ireland wins the 2nd T20I to draw the series 1-1.
After a break for Christmas, the two sides will return for a three-match ODI series.#BackingGreen #IREvUSA ☘️? pic.twitter.com/nuuYsAfOj8
— Cricket Ireland (@cricketireland) December 24, 2021
आयरलैंड ने 150 रन बनाये और 19वें ओवर में एक गेंद बाकी रहते पूरी टीम आउट हो गई । जवाब में अमेरिका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 141 रन बनाये। टकर को मैन आफ द सीरिज चुना गया, जिन्होंने पहले मैच में नाबाद 57 रन बनाये थे।
आयरलैंड के लिये कुर्टिस कैंफर ने 25 रन देकर चार विकेट लिये। दोनों टीमें रविवार से तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेंगी। इसके बाद आयरलैंड टीम जमैका में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलेगी।
