उत्तराखंड में हरीश रावत की अगुवाई में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, फैसले पर हरदा का बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी हरीश रावत की अगुवाई में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। करीब ढाई घंटे चली बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस हरीश रावत को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाएगी लेकिन चुनाव …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी हरीश रावत की अगुवाई में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। करीब ढाई घंटे चली बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस हरीश रावत को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाएगी लेकिन चुनाव की अगुवाई वही करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होगा। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास अधिकार है कि कौन मुख्यमंत्री होगा।

बता दें कि बुधवार को अपने ट्वीट में हरीश रावत ने पार्टी में गुटबाजी पर चिंता जाहिर कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में ज्यादातर जगहों पर पार्टी की ओर से सहयोग नहीं मिल पा रहा है। एक विचार उनके दिमाग में घूम रहा है कि यह आराम करने का समय है। हरीश रावत के इस बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

संबंधित समाचार