हल्द्वानी: सबक- प्रदर्शनी शुल्क के लिए तय होंगे मानक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में लगी नुमाइश में शुल्क को लेकर आईं आपत्तियों से सबक लेते हुए अधिकारियों ने अब मानक तय करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शनी शुल्क निर्धारित करते हुए एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिसे कार्यकारिणी में मंथन के बाद मुहर लगा दी जाएगी। नुमाइश में शुल्क को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में लगी नुमाइश में शुल्क को लेकर आईं आपत्तियों से सबक लेते हुए अधिकारियों ने अब मानक तय करने का निर्णय लिया है। प्रदर्शनी शुल्क निर्धारित करते हुए एक प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिसे कार्यकारिणी में मंथन के बाद मुहर लगा दी जाएगी।

नुमाइश में शुल्क को लेकर कई बार निगम के दफ्तर आपत्तियां पहुंची थीं। पहले तो अनुमति के बगैर लगी नुमाइश पर निगम ने कोई आपत्ति नहीं जताई। जब मामले ने तूल पकड़ा तो सीधे 12 लाख रुपये शुल्क निर्धारित करते हुए नोटिस जारी कर दिया गया। प्रदर्शनी शुल्क को लेकर इतनी राशि तय होने पर आपत्ति आना शुरू हुई तो निगम को पुन: संशोधन करना पड़ा।

दूसरी बार 3.29 लाख रुपये शुल्क के साथ नोटिस जारी किया गया। बावजूद इसके 25 दिन नुमाइश लगने के बाद भी शुल्क जमा नहीं हुआ। निर्धारित हुए संशोधन शुल्क पर भी आपत्तियां आने लगीं। तीसरी बार फिर सुधार करते हुए 1.30 लाख रुपये शुल्क तय किया गया। शुल्क तो जमा हो गया, लेकिन मानक तय नहीं होने से अधिकारियों के लिए मुसीबत बढ़ गई। दोबारा यह समस्या न आए, इसलिए पहले से ही प्रदर्शनी शुल्क के लिए मानक तय किए जाएंगे।

इस मद में पहली बार नगर निगम ने शुल्क प्राप्त किया है। शुरुआत थी, इसलिए मानक तैयार नहीं किए जा सके थे। अब प्रदर्शनी शुल्क मानक तय करने के बाद कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। अनुमति के बाद उसे निर्धारित कर दिया जाएगा।
-पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त

संबंधित समाचार