कानपुर मेट्रो को आईजीबीसी से मिली प्लेटिनम रेटिंग
लखनऊ। इंडियन ग्रीन बिल्डिग काउंसिल (आईजीबीसी) ने कानपुर मेट्रो परियोजना के पहले चरण के सभी नौ स्टेशनों को प्लेटिनम रेटिंग से प्रमाणित किया है। आईआईटी कानपुर से मोतीझील मेट्रो स्टेशन तक परियोजना के पहले चरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 दिसंबर को करेंगे। सिविल सिस्टम के निर्माण को ग्रीन सिस्टम प्रमाणित करने की देश …
लखनऊ। इंडियन ग्रीन बिल्डिग काउंसिल (आईजीबीसी) ने कानपुर मेट्रो परियोजना के पहले चरण के सभी नौ स्टेशनों को प्लेटिनम रेटिंग से प्रमाणित किया है। आईआईटी कानपुर से मोतीझील मेट्रो स्टेशन तक परियोजना के पहले चरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 दिसंबर को करेंगे।
सिविल सिस्टम के निर्माण को ग्रीन सिस्टम प्रमाणित करने की देश की सर्वोच्च संस्था आईजीबीसी का प्लेटिनम रेटिंग प्रमाण पत्र भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने गुरुवार देर शाम उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव को सौंपा। कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के नौ स्टेशनों को मिला ग्रीन सर्टिफिकेट यूपीएमआरसी की दूसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले लखनऊ मेट्रो के सारे 21 मेट्रो स्टेशनों को आईजीबीसी की प्लेटिनम रेटिंग से प्रमाणित किया जा चुका है। कुमार केशव ने खुशी व्यक्त करते हुये कहा “ यह प्लेटिनम सर्टिफिकेट कानपुर मेट्रो की उन्नति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
हम लखनऊ और कानपुर मेट्रो स्टेशनों पर जीरो ऊर्जा खपत के लक्ष्य तक पहुंचने का भी लक्ष्य बना रहे हैं। हम ऊर्जा संरक्षण के संदर्भ में स्टेशनों की बेंचमार्किंग शुरू करने की भी योजना बना रहे हैं। ये ध्यान देने वाली बात है कि कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के प्राथमिक कॉरिडोर का सिविल निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पूरा कर लिया गया है। कानपुर मेट्रो को देश में सबसे तेजी से निर्मित मेट्रो होने का भी गौरव प्राप्त है।
पढ़ें: शिक्षक भर्ती पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों को दी ये बड़ी राहत
उन्होंने कहा कि आईजीबीसी से मिला ये सर्टिफिकेट प्रमाणित करता है कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दो साल के कम समय में प्राथमिक सेक्शन पर ना सिर्फ परिचालन सेवाएं शुरु की, बल्कि सिविल स्ट्रक्चर और बिल्डिंग को उच्चतम मापदंडो के अधीन भी बनाया गया। इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने का मकसद सतत विकास और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाकर विकास के दोहरे लक्ष्यों को प्राप्त करना है। जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम करना, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, वर्षा जल संचयन आदि के लाभ के साथ कानपुर मेट्रो के प्लेटिनम प्रमाणित स्टेशन कानपुर के लोगों को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
