दिल्ली में फिर से डराता कोरोना…एक दिन में सामने आए 180 नए मामले, 16 जून के बाद सर्वाधिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 180 नये मामले सामने आए, जो 16 जून के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। हालांकि, महामारी से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली। उल्लेखनीय है कि 16 जून को …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 180 नये मामले सामने आए, जो 16 जून के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। हालांकि, महामारी से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली। उल्लेखनीय है कि 16 जून को शहर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 212 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के मामले बढ़ने के बीच पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को 180 नये मामले सामने आए, जबकि संक्रमण की दर 0.29 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर में अब तक कोविड से पांच लोगों की मौत हुई है। विभाग के मुताबिक, एक दिन पहले कुल 62,697 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 57,583 आरटी-पीसीआर जांच शामिल है।

दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 14,42,813 मामले सामने आए हैं, जिनमें 14.16 लाख मरीज संक्रमण से उबर गये हैं। वहीं, महामारी से कुल 25,103 लोगों की मौत हुई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता