लखनऊ: वैज्ञानिक प्रतिभा में आगे निकली बेटियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बालिका विद्यालय माध्यमिक इंटर कॉलेज मोती नगर में शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कम से कम बजट में एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार कर बेटियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया। छात्राओं ने मॉडल के माध्यम से बताया कि लोग कम …

लखनऊ। बालिका विद्यालय माध्यमिक इंटर कॉलेज मोती नगर में शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कम से कम बजट में एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार कर बेटियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया। छात्राओं ने मॉडल के माध्यम से बताया कि लोग कम लागत में उपयोगी और नए वैज्ञानिक मॉडल कैसे बना सकते हैं।

छात्राओं ने मुख्य रुप से वायु प्रदूषण अवशोषक, गणितीय मॉडल, कम लागत में बना हुआ ड्रोन, वैद्युत अपघटन क्रिया प्रदर्शित करने का यंत्र, 0 से 50 तक की संख्या का बिना केलकुलेटर के वर्ग और घन निकालने का यंत्र आदि मॉडल प्रस्तुत किये। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, घरेलू जीवन में उपयोग में आने वाली बहुत सारी वस्तुएं जैसे वाटर अलार्म तथा तथा कम लागत और कम विद्युत ऊर्जा का उपभोग करने वाली दैनिक जीवन की बहुत सी उपयोगी वस्तुएं छात्राओं ने मॉडल रूप में प्रदर्शित कीं।

इस मौके पर लखनऊ मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने विस्तार से छात्राओं से सभी मॉडल्स के बारे में जाना और यह भी समझाया कि इसे किस प्रकार वैज्ञानिक क्षेत्र में बेहतर अनुसंधान और उत्पाद के रूप में स्थापित किया जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं उमा रानी यादव, श्रीमती पूनम यादव, माधवी सिंह, मंजुला यादव, प्रतिभा रानी ,ऋतु सिंह उपस्थित थीं।

रिसर्च की कोई उम्र नहीं होती : डॉ दिनेश

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं के मॉडल्स को देखने के बाद बेटियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि लखनऊ मंडलीय विज्ञान अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने कहा कि रिसर्च की कोई उम्र नहीं होती है। उन्होंने कहा पांच साल बच्चा भी रिसर्च कर सकता है, इसके लिए कोई स्कूल कॉलेज की भी आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें:-उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

संबंधित समाचार