बिजनौर : पशुशाला में आग लगने से 9 पशु जले, दो लाख की क्षति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। पशुशाला में अज्ञात कारणों से शुक्रवार को आग लग गई। जिसमें 9 बकरी-बकरे की जलकर मौत हो गई। पशुस्वामी का कहना है कि 9 पशुओं की मौत से उसे लगभग दो लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कल्लूवाला निवासी किशन सिंह सैनी पुत्र घसीटा …

बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। पशुशाला में अज्ञात कारणों से शुक्रवार को आग लग गई। जिसमें 9 बकरी-बकरे की जलकर मौत हो गई। पशुस्वामी का कहना है कि 9 पशुओं की मौत से उसे लगभग दो लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कल्लूवाला निवासी किशन सिंह सैनी पुत्र घसीटा सिंह पशुपालन का कार्य कर अपने परिवार की भरण-पोषण करते हैं।

किशन सिंह सैनी ने अपने घर के निकट ही अपने बकरे-बकरी के लिए छप्पर की पशुशाला बना रखी थी। गुरुवार की देर रात किशन सिंह सैनी की पशुशाला में उसके दो बकरे और सात बकरियां बंधी हुई थीं। इसी दौरान रात्रि में किसी समय किशन सिंह सैनी की पशुशाला में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जिसमें जिंदा जलकर 9 बकरे और बकरियों की जलकर मौत हो गई। किशन सिंह सैनी के अनुसार आग लगने से पशुशाला में खड़ी एक साइकिल, चारपाई बिस्तर और कुछ अन्य सामान भी जलकर राख हो गये हैं। पीड़ित की सूचना पर पहुंचे प्रधान सरदार अमरीक सिंह, लेखपाल अनिरुद्ध चौहान, पुलिस और पशु चिकित्सक डॉ निहाल सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मुआवजे का आश्वसन दिया है।

संबंधित समाचार