अच्छे उद्यमी बनकर बुंदेलखंड का नाम रोशन करें युवा: रवि शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (पीएमईजीपी) प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि युवा, अच्छे उद्यमी बनकर बुंदेलखंड का नाम रोशन करें। यहां सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में राज्य स्तरीय पीएमईजीपी प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक …

झांसी। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना (पीएमईजीपी) प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि युवा, अच्छे उद्यमी बनकर बुंदेलखंड का नाम रोशन करें। यहां सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज के ग्राउंड में राज्य स्तरीय पीएमईजीपी प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक ने खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से किये जा रहे इस प्रयासों की सराहना की।

साथ ही झांसी के युवाओं से आह्वान किया कि युवा अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर देश के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की सुविधाओं का लाभ लें और अपना स्वयं का उद्योग स्थापित करें। ऐसा करके युवा न केवल अपना रोजगार स्थापित करें, बल्कि आस-पास के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बुन्देलखंड बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के आयोजन से आत्मनिर्भर बनने के लिए युवा अपना स्वयं का उद्योग लगाने के लिये प्रेरित होंगे। हमें शिक्षित होकर नौकरी के लिये ही नहीं प्रयास करने होंगे, बल्कि नौकरी देने वाला भी बनना होगा, इसके लिये स्वरोजगार कर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है।

इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी स्थल पर ही झांसी जनपद सहित बुन्देलखंड क्षेत्र के बेरोजगारों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत अपना उद्योग स्थापित करने के लिए समस्त जानकारी व मार्गदर्शन के साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदर्शनी में न केवल यहां के स्थानीय लोगों को उच्चकोटि के खादी वस्त्र परिधान एवं उत्कृष्ट क्वालिटी के हर्बल उत्पाद आदि प्राप्त होंगे, बल्कि यहां के लोगों को अपना उद्योग स्थापित करने की प्रेरणा मिलेगी। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक राजेश कुमार ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बुन्देलखंड निर्माण के क्रम में केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से निरंतर किये जा रहे हैं।

पढ़ें: लखनऊ: लविवि के इन दो दर्जन डिप्लोमा कोर्स के लिए नहीं आए आवेदन, जानें वजह

इन्हीं प्रयासों के अन्तर्गत खादी ग्रामोद्योग आयोग यहां राज्य स्तरीय पीएमईजीपी प्रदर्शनी का आयोजन 24 दिसम्बर 2021 से 3 जनवरी 2022 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान राज्य निदेशक ने इस प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदर्शनी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुये बताया कि यह वैन झांसी जनपद के शहर के साथ ही सभी नगरीय क्षेत्रों में जाकर आमजनों को जागरुक करेगी। प्रदर्शनी के अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग भारत के राज्य निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक आशुतोष सिंह, प्रशान्त मिश्र, कालेज प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र, क्षेत्रीय प्रबन्धक भारतीय स्टेट झांसी, उप क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रथमा बैंक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार