माघ मेले के लिए लखनऊ से नॉन स्टॉप होगा बसों का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अगले वर्ष फरवरी में शुरू होने वाले माघ मेले के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक आसनी से पहुंचाने के लिए प्रदेश भर से रोडवेज बसों का संचालन समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार मेले से पहले कार्यशालाओं में खड़ी बसों …

लखनऊ। अगले वर्ष फरवरी में शुरू होने वाले माघ मेले के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक आसनी से पहुंचाने के लिए प्रदेश भर से रोडवेज बसों का संचालन समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार मेले से पहले कार्यशालाओं में खड़ी बसों काे जहां ठीक कर रोड पर उतारा जाएगा, वहीं नई बसों के आने से भी श्रद्धालुओं का सफर शानदार होगा।

रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार परिवहन निगम प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रयागराज के लिए सीधे बसों का संचालन किए जाने के लिए समय सारिणी तैयार की जा रही है। लखनऊ से भी प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। यहां पर सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक बसें श्रद्धालुओं को लेकर रवाना की जाएंगी। श्रद्धालुओं को इन बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने को लेकर अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी: झांसी मंडलायुक्त

आए दिन बसों में हो रही खराबी के चलते प्रदेश भर की कार्यशालाओं को भी एलर्ट किया गया है। बस खराब होने की सूचना मिलते ही पहले तो दूसरी बसों से यात्रियों को प्रयागराज रवाना किया जाएगा। साथ ही दूसरी बस को तुरंत ठीक कर रोड पर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले निर्देशों के बाद परिवहन निगम ने प्रयागराज मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार मेले में जाने वाली बसों का कोर्डीनेशन प्रधान प्रबंधक संचालन आशुतोष गौड़ करेंगे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सरकार के नाइट कर्फ्यू के फैसले पर जानिए क्या बोले राजधानीवासी

संबंधित समाचार