पूर्व एडीजी गुरबचन लाल समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारी नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी की ज्वाइनिंग कमिटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेई और प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल सहित विभिन्न सामाजिक व व्यापारी नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी की ज्वाइनिंग कमिटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेई और प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी लोगों को भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों में पूर्व एडीजी गुरबचन चाल प्रमुख है।

इस मौके पर डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेई ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय को आत्मसात करके हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूर्ण करने में सहभागी बनेगें तथा प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ जुटेगें।

ये लोग हुए शामिल : काग्रेंस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी (प्रयागराज), बसपा के पूर्व विधायक, कृष्ण पाल सिंह राजपूत (झांसी), पूर्व एडीजी गुरूबचन लाल (लखनऊ), रालोद नेता मुनि देव शर्मा (बिजनौर), वीर सिंह प्रजापति (बुलन्दशहर), कुँवर बलबीर सिंह चौहान (लखनऊ), सावित्री देवी (सीतापुर) तथा व्यापारी नेता सुशील गुप्ता( झांसी)।

राजनीतिक दलों को किसानों की समस्या से कोई सरोकार नहीं : राकेश टिकैत

मोहनलालगंज। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसान आंदोलन खत्म होने के बाद शुक्रवार को राजधानी के मोहनलालगंज के गनियार गांव पहुंचे। जहां विजय यात्रा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों के साथ बैठक की, जिसमें किसानों ने उनका स्वागत व सम्मान किया। किसानों के साथ बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा एमएसपी, फसलों की कीमतें, महंगी बिजली व जंगली जानवरों जैसी समस्याओं के समाधान अभी बाकी हैं।

यह भी पढ़ें:-विधानसभा चुनाव 2022: योगी का चेहरा नहीं सरकार का कामकाज भी परखेंगे मतदाता

संबंधित समाचार