सीतापुर: क्षत-विक्षत हालत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
सेवता, सीतापुर। रेउसा इलाके के पल्हरी गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान का प्रयास …
सेवता, सीतापुर। रेउसा इलाके के पल्हरी गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी।
रेउसा इलाके के बिसवां मार्ग पर स्थित पल्हरी गांव के करीब शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा। शव की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक की उम्र करीब पैंतीस साल बताई जा रही है। मृतक ने चेकदार शर्ट, मटमैले रंग का स्वेटर, पैंट आदि पहन रखा था। शव मिलने के बाद लोग आशंका जता हैं कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है।
पुलिस शव की पहचान में जुटी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस घटना को सड़क हादसा मान रही है। रेउसा थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि अज्ञात युवक का शव मिला है। लगता है कि मृतक सड़क हादसे का शिकार हो गया। उनका कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही शव की पहचान का भी प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: बैंकों व ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के निजीकरण निगमीकरण के विरोध में एसीपी को दिया गया ज्ञापन
