बरेली: मुद्दों की बात अमृत विचार के साथ- महिला सुरक्षा पर जताया संतोष, सड़कों पर आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के बाद महिलाओं को नई सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं। महिलाओं का सबसे बड़ा मुद्दा सुरक्षा और मंहगाई है। उनका कहना है कि सरकार को मंहगाई पर रोक लगानी चाहिए। दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कठोर सजा के प्रावधान की मांग की है। मुद्दों की बात …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के बाद महिलाओं को नई सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं। महिलाओं का सबसे बड़ा मुद्दा सुरक्षा और मंहगाई है। उनका कहना है कि सरकार को मंहगाई पर रोक लगानी चाहिए। दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कठोर सजा के प्रावधान की मांग की है। मुद्दों की बात पर अमृत विचार के साथ कार्यक्रम में बरेली शहर की कुछ महिलाओं से बात की। इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं के सामने मंहगाई बड़ा मुद्दा है। महिलाओं का कहना है कि मंहगाई पर रोक लगनी चाहिए।

बोलीं महिलाएं

महिला सुरक्षा के मामले में सरकार ने सही काम किए हैं, लेकिन मंहगाई के कारण गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा है। मंहगाई की मार का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर होता है। वहीं शहर की सड़कों का भी बुराहाल है। लगता ही नहीं है कि हम स्मार्ट सिटी में रहते हैं। – दिव्या शील चौराहा

मंहगाई सबसे बड़ी समस्या है। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा जाता है। जिले में सड़कों का हाल बुरा है। हां महिला सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने सही कदम उठाए हैं। हम लोगों को अब शाम छह बजे के बाद भी घर से निकलने पर डर नहीं लगता है। – गोमती देवी, तुलसानगर बहेड़ी

महिला सुरक्षा के लिहाज से सही कार्य किए हैं। हम इंदिरानगर में रहते हैं, कपड़ों की छोटी दुकान है। रात को 11 बजे घर जाते हैं, अकेले होने पर भी डर नहीं लगता है। महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन शहर की सड़कों का बुराहाल है। इसमें सुधार होना जरूरी है। – निशी सक्सेना – इंदिरानगर

सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने अच्छे काम किए हैं, लेकिन सड़कों पर इंसान सुरक्षित नहीं है। वजह है कि शहर की सड़के बहुत अधिक जर्जर हो चुकी हैं। इस ओर जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए। बालिका शिक्षा पर भी सरकार ध्यान दे तो और अधिक रहेगा। – माया थापा – सनसिटी

महिला सुरक्षा के हिसाब से सरकार ने सही काम किए हैं, लेकिन शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और सड़कों का हाल खराब है। इस ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए। लोग उखड़ी सड़कों पर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जब तक सड़कों की हालत सही नहीं होगी, तब तक स्मार्ट सिटी कहना गलत होगा। -अर्चना गुप्ता- शिक्षिका, आशीष रायल पार्क

मेरे ख्याल से अभी चुनाव नहीं होने चाहिए। ओमिक्रान और कोरोना का संकट बना हुआ है। चुनाव में लोग बीमार हो जाएंगे। चुनाव आयोग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। हां यदि सुरक्षा की बात की जाए तो पहले से अब महिलाएं खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। हां सड़कों बेहतर निर्माण होना चाहिए। -साक्षी जिंदल – राजेन्द्र नगर गुलमोहर पार्क

संबंधित समाचार