उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कैबिनेट बैठक छोड़कर निकले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं, सियासी उठापठक भी तेज हो गई है। अब केबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबर ने सत्ताधारी भाजपा में खलबली मचा दी है। इसके साथ ही उनके कांग्रेस में जाने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सूत्रों …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं, सियासी उठापठक भी तेज हो गई है। अब केबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबर ने सत्ताधारी भाजपा में खलबली मचा दी है। इसके साथ ही उनके कांग्रेस में जाने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

सूत्रों की मानें तो डॉ. हरक सिंह रावत ने धामी सरकार से नाराजगी जाहिर करते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी योजनाओं को लटकाया जा रहा है। सरकारी प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरक ने कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज के लिए बजट जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई थी।

शुक्रवार देर शाम सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक चल रही थी। अचानक कैबिनेट मंत्री हरक रावत ने कोटद्वार मेडिकल कॉलेज का मसला उठा दिया। हरक सिंह रावत कैबिनेट में मेडिकल कॉलेज के लिए बजट जारी न करने पर इस्तीफा का ऐलान करते हुए बाहर निकल गए। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन हरक सीधे निकल गए। इसके बाद कैबिनेट बैठक आधे में ही स्थगित हो गई।

संबंधित समाचार