देहरादून: विधानसभा चुनाव में बुजुर्गों के वोट लेने घर जाएंगे सरकारी कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। दो दिवसीय दौरे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उत्तराखंड में कुल 83.4 लाख मतदाता हैं। इस बार राज्य में 1.9 लाख नये मतदाता आये हैं। इस बार 66 हजार 648 दिव्यांगजन अपना मत डाल सकेंगे। 1,43,543 वोटर 80 साल से …

देहरादून, अमृत विचार। दो दिवसीय दौरे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब हुए। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उत्तराखंड में कुल 83.4 लाख मतदाता हैं। इस बार राज्य में 1.9 लाख नये मतदाता आये हैं। इस बार 66 हजार 648 दिव्यांगजन अपना मत डाल सकेंगे। 1,43,543 वोटर 80 साल से ऊपर की उम्र के हैं। 93 हजार नौकरी पेशा वोटर बाहर हैं।

पांच पोलिंग बूथ दिव्यांगजनों के लिए अलग से होंगे। 80 वर्ष से ऊपर वाले बुजुर्गों के लिए पोस्टल बैलेट मिलेंगे। अगर वह पोलिंग बूथ पर नहीं आ पाते हैं, तो उनके घर जाकर उनसे वोट लिया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि छह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। दिव्यांग जनों के लिए 66,700 वॉलिंटियर होंगे जो मदद करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोविड की वजह से जो पहले एक पोलिंग बूथ पर 1500 मतदाता वोटिंग करते थे उसे घटाया गया है। अब एक पोलिंग बूथ पर 1200 लोग ही मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस कारण उत्तराखंड में 623 पोलिंग बूथ बढ़े। इस बार उत्तराखंड में कुल 11,447 मतदान केंद्र होंगे। सभी पोलिंग बूथ पर मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। 100 पोलिंग बूथ महिलाओं के लिए अलग से होंगे। इन बूथों पर सभी कर्मी महिलाएं होंगी।
सर्विस वोटर्स यानी फौजी लोगों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमीटर बैलेट तैयार वोटिंग के लिए तैयार किये जा रहे हैं। सभी पोलिंग बूथ कोविड से सुरक्षित रहेंगे। मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया गया है। अब सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

कोई भी कर सकता है आयोग को शिकायत
चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, विवादित सांप्रदायिक भाषण की रिकॉर्डिंग कर कोई भी व्यक्ति वीडियो, फोटो चुनाव आयोग को शिकायत के लिए भेज सकता है। ऐसे लोगों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। किसी भी चुनाव क्षेत्र में शराब व कपड़े बांटने और जबरदस्ती चुनाव का प्रचार घरों, दीवारों में करने की लोग शिकायत कर सकते हैं। वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, अनूप चन्द्र पांडेय शामिल रहे।

संबंधित समाचार