फतेहपुर: घर जा रहे युवक को दबंगो ने पीटा, हालत नाजुक
जहानाबाद/फतेहपुर। जहानाबाद थाना के मोहल्ला मलिकपुर ठेका नंबर 3 के समीप देर रात उस वक्त एक युवक को घेर कर दबंगों ने मार पीट कर लहुलुहान कर दिया जब वह सॉढ रोड पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलाकर अपने घर की तरफ बाइक से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ला काजी टोला निवासी युवक साहबान …
जहानाबाद/फतेहपुर। जहानाबाद थाना के मोहल्ला मलिकपुर ठेका नंबर 3 के समीप देर रात उस वक्त एक युवक को घेर कर दबंगों ने मार पीट कर लहुलुहान कर दिया जब वह सॉढ रोड पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलाकर अपने घर की तरफ बाइक से जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ला काजी टोला निवासी युवक साहबान पुत्र निजाम बृहस्पतिवार की देर रात अपने घर की तरफ बाइक से जा रहा था, उसी दौरान कस्बे के ही मोहल्ला मलिकपुर निवासी देवी दयाल पुत्र राम आसरे, संजय पुत्र राम आसरे, राजेश पुत्र राम आसरे व नान बउवा पुत्र कालीचरण ने उसे रोककर मारा पीटा।
वहीं मारपीट के दौरान उसके जेब में पड़े 14000 रुपया नगदी तथा मोबाइल गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी युवकों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच में ट्रांसफार्मर जलने से मोहल्ले की बिजली हुई गुल
बहराइच। रायपुर राजा मोहल्ले के मक्कापुरवा में लगा ट्रांसफार्मर धूधू कर जलने लगा। आसपास निकल रहे राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर पहुंचे बिजली कर्मियों ने खामियां को सही करना शुरू कर दिया है। ट्रांसफार्मर जलने से मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा मक्कापुरवा ट्रांसफार्मर स्थापित है। ट्रांसफार्मर से मोहल्ले के लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। दोपहर में अचानक ट्रांसफार्मर धूधू कर जलने लगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-बहराइच में ट्रांसफार्मर जलने से मोहल्ले की बिजली हुई गुल, जानें
