हल्द्वानी: तीन माह से नहीं मिली वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन
हल्द्वानी, अमृत विचार। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को तीन माह से पेंशन नहीं मिली है। राज्य में वृद्धा के 4,60,687, दिव्यांग के 82,198 व विधवा के 1,80,216 लाभार्थी पेंशन के इंतजार में हैं। जबकि विभाग के पास लाभार्थियों को देने के लिए बजट नहीं है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को तीन माह से पेंशन नहीं मिली है। राज्य में वृद्धा के 4,60,687, दिव्यांग के 82,198 व विधवा के 1,80,216 लाभार्थी पेंशन के इंतजार में हैं।
जबकि विभाग के पास लाभार्थियों को देने के लिए बजट नहीं है। समाज कल्याण विभाग की इन योजना में लाभार्थियों को प्रत्येक तीन माह में पेंशन की राशि दी जाती है लेकिन इस बार पेंशन नहीं मिली है। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर की पेंशन लाभार्थियों को दिसंबर में दी जानी थी लेकिन विभाग के पास बजट नहीं होने से चौथे माह भी पेंशन नहीं मिली है। बता दें कि राज्य में तीनों योजनाओं के 723101 लाभार्थी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासन से बजट मिलते ही पेंशन जारी कर दी जाएगी।
शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट आते ही लाभार्थियों को पेंशन मिल जाएगी।
– केआर जोशी, सहायक निदेशक, समाज कल्याण
जिले वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग
अल्मोड़ा 45774 15684 6165
बागेश्वर 15803 6446 2571
चमोली 15009 8251 3020
चंपावत 14006 6588 2282
देहरादून 54215 22160 10320
हरिद्वार 84745 24274 10849
नैनीताल 32994 16502 5634
पौड़ी गढ़वाल 26886 14497 6513
पिथौरागढ़ 21160 10691 3230
रुद्रप्रयाग 13600 6752 2234
टिहरी गढ़वाल 43289 14064 7567
उधमसिंह नगर 70288 27852 10556
उत्तरकाशी 19412 6568 3750
