मुरादाबाद : तुलसी पूजन कर मांगा आशीर्वाद
मुरादाबाद, अमृत विचार। लाइनपार स्थित राइजिंग चिल्ड्रन एकेडमी परिसर में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। प्रबंधक अनुपेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य प्रीत सिंह ने बच्चों के साथ दीप जला तुलसी माता की आराधना की। वक्ताओं ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति की जड़ों से जुड़ना है। हिंदुत्व की भावना को सर्वोपरि रख अपने परिवार, मित्रों व …
मुरादाबाद, अमृत विचार। लाइनपार स्थित राइजिंग चिल्ड्रन एकेडमी परिसर में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। प्रबंधक अनुपेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य प्रीत सिंह ने बच्चों के साथ दीप जला तुलसी माता की आराधना की। वक्ताओं ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति की जड़ों से जुड़ना है। हिंदुत्व की भावना को सर्वोपरि रख अपने परिवार, मित्रों व समाज को उत्तम स्थिति में लाए बिना राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना संभव नहीं है।
पूजन में कुंवर शैलेंद्र सिंह, मनोज सिंह, शिखा रस्तोगी व लवी अग्रवाल ने हिस्सा लिया। मोहल्ला कटघर स्थित डिप्टी साहब के मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री कामेश कुमार हिंदू के नेतृत्व में तुलसी पूजन दिवस मना। देवी तुलसी को चंदन का तिलक कर उनकी आरती की गयी।
समारोह का संचालन विश्व हिंदू महासंघ मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलता ठाकुर ने किया। मुख्य वक्ता में कथा व्यास पंडित शंकर दत्त ने माता के रूप व उनके पूजन के विधान की चर्चा की। पूजन समारोह में जयप्रकाश सिंह, सुशील शर्मा, ज्योति शर्मा, उषा चौहान, प्रिया पाल, सुनील प्रजापति, राजा वाल्मीकि, राजकुमार गौतम, सौरभ प्रजापति ने विचार रखे।
