लखनऊ: रात 11 के बाद चलने वाली बसों का संचालन होगा बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर बस अड्डे से जो बसें रात में 11.30 बजे दिल्ली रवाना होती है, उनका संचालन बंद होगा। प्रदेश में रात 11 बजे के बाद चलने वाली बसों की समय सारिणी में भी बदलाव होगा। यह तैयारी परिवहन निगम ने की है। प्रदेश में रात्रिकालीन कफ्र्यू लगने के बाद परिवहन निगम …

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर बस अड्डे से जो बसें रात में 11.30 बजे दिल्ली रवाना होती है, उनका संचालन बंद होगा। प्रदेश में रात 11 बजे के बाद चलने वाली बसों की समय सारिणी में भी बदलाव होगा। यह तैयारी परिवहन निगम ने की है। प्रदेश में रात्रिकालीन कफ्र्यू लगने के बाद परिवहन निगम बसों की समय सारिणी में बदलाव कर रहा है। प्रदेश भर के सभी बस अड्डों पर बसों के संचालन में परिवर्तन किया जा रहा है।

रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार एक बार फिर से बसों में सिर्फ उन्हीं यात्रियों को एंट्री दी जा रही है जिन्होंने मास्क पहन रखे हैं। इसके साथ ही पहले की तरह बस अड्डों पर हैंड सेनेटाइजेशन मशीनें लगाई जा रही है। बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों का टम्परेचर भी लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से विशेष सर्तकता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली के हाफिजगंज में बड़ा हादसा: पीलीभीत रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, रास्ते में ट्रक से भिड़ी कार, दो बच्चियों की मौत, चार गंभीर घायल

बस अड्डों पर एनाउंसमेंट भी जल्द शुरू होगा कि यात्रीगण दो गज की दूरी के नियमों का पालन करे। प्रधान प्रबंधक संचालन आशुतोष गौड़ के अनुसार बस अड्डों पर बिना मास्क पाए जाने पर जुर्माना किया जाएगा। पहली बार बिना मास्क मिलने पर सौ और दूसरी बार मिलने पर 500 रुपए जुर्माना लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बरेली: जमीन अधिग्रहण का अभी तक नहीं मिला मुआवजा, किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर का किया घेराव

संबंधित समाचार