हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री भगत का आवास घेरने निकले HPकर्मचारी, पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले 116 दिनों से धरने पर बैठे एचपी कर्मचारियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। सैंकड़ों बर्खास्त कर्मचारियों ने कार्य बहाली की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक बंशीधर भगत के घर का घेराव किया। मंत्री के घर में मौजूद न रहने और पुलिस की सख्ती पर कर्मचारियों का गुस्सा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले 116 दिनों से धरने पर बैठे एचपी कर्मचारियों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। सैंकड़ों बर्खास्त कर्मचारियों ने कार्य बहाली की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक बंशीधर भगत के घर का घेराव किया।

मंत्री के घर में मौजूद न रहने और पुलिस की सख्ती पर कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस दौरान कर्मचारियों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। कर्मचारियों को शांत करने में पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए। इस दौरान कर्मचारियों ने ‘सरकार जब-जब डरती है, पुलिस को आगे करती है’, ‘सरकार के मंत्री होश में आओ’ के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान सीओ के रवैये पर आपत्ति जताते वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित जोशी।

एचपी मजदूर संघ के अध्यक्ष विनीत कपिल ने कहा कि पांच बार मुख्यमंत्री के सामने पीड़ा रख चुके हैं लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। एचपी कर्मचारियों के समर्थन में आए कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। एचपी के कर्मचारियों के समर्थन में हल्द्वानी का हर बेरोजगार है। अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया तो 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान कर्मचारी अपनी मांगों को रखेंगे। इस मौके पर संघ के महामंत्री भवान सिंह, मनोज पंतोला, निर्मल पंत, धीरेंद्र मेहरा, विशाल भोजक, योगेश, अजय, जगत, भगत सिंह, प्रेम सिंह राणा आदि रहे।

संबंधित समाचार