पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की मां का निधन, ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की मां का भी निधन हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने खुद टि्वटर पर इसके बारे में बताया है। अख्तर ने लिखा है, ‘मेरी मां, मेरा सब कुछ, अल्लाह ताला की मर्जी से इस संसार को छोड़कर चली गई हैं। नमाज-ए-जनाजा असर …
नई दिल्ली। पाकिस्तानी पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की मां का भी निधन हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने खुद टि्वटर पर इसके बारे में बताया है। अख्तर ने लिखा है, ‘मेरी मां, मेरा सब कुछ, अल्लाह ताला की मर्जी से इस संसार को छोड़कर चली गई हैं। नमाज-ए-जनाजा असर की नमाज के बाद H-8 में पढ़ी जाएगी।’
میری والدہ محترمہ رضائے الٰہی سے وفات پا گئ ہیں – انا للہ وانا الیہ راجعون۔
نماز جنازہ H-8 میں بعد نماز عصر ادا کی جائے گی۔My mother, my everything, with the will of Allah taala, has left for heavenly abode.
Namaz e janaza will be in H-8 after Asar Prayers.— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) December 25, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब अख्तर की मां काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान उनकी तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शोएब की मां का अंतिम संस्कार इस्लामाबाद में किया जाएगा।
46 साल के शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल कुल 224 मैच खेले। उन्होंने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 मैच खेले। इस दौरान शोएब अख्तर ने टेस्ट में 178, वनडे में 247 और टी20 में 19 विकेट झटके हैं। शोएब ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तब उनकी उम्र 36 साल थी।
