मैच के दौरान फुटबॉलर को आया हार्ट अटैक, ग्राउंड पर हो गई मौत, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्जीयर्स (अल्जीरिया)। अल्जीरिया में फुटबॉल मैच के दौरान सोफियाने लौकर (Sofiane Loukar) की हार्ट-अटैक के कारण मौत हो गई। घरेलू सेकंड डिवीजन के मैच के दौरान वे अपने ही गोलकीपर से टकरा गए थे। इसके बाद उन्हें अटैक आया और मौत हो गई। Cezayir takımı Mouloudia Saida'nın kaptanı Sofiane Lokar, maçın ortasında kalp krizi geçirip …

अल्जीयर्स (अल्जीरिया)। अल्जीरिया में फुटबॉल मैच के दौरान सोफियाने लौकर (Sofiane Loukar) की हार्ट-अटैक के कारण मौत हो गई। घरेलू सेकंड डिवीजन के मैच के दौरान वे अपने ही गोलकीपर से टकरा गए थे। इसके बाद उन्हें अटैक आया और मौत हो गई।

अल्जीरिया  में लीग-2 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। जिसमें Mouloudia Saida और ASM Oran क्लब के बीच मुकाबला हो रहा था। इस दौरान सोफियाने लौकर (Sofiane Loukar) की अपने टीम के ही गोलकीपर से टक्कर हो गई, जिसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद ही वो मैदान पर दोबारा खेलने के लिए आ गए थे। मैदान में आने के 10 मिनट बाद ही अचानक Sofiane Loukar गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें हार्ट-अटैक आया था। उनकी मौत के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी पूरी तरह टूट चुके थे। इसके बाद मैच को रद्द ही कर दिया गया।

 

अल्जीरियाई फुटबॉलर सोफियाने की मौत की खबर सुनकर पूरा खेल जगत शोक में डूबा हुआ है। इस हादसे के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

संबंधित समाचार