गुजरात से भागे जहरखुरान पति-पत्नी हल्द्वानी में पकड़े, सूरत पुलिस को सौंपे
हल्द्वानी, अमृत विचार। गुजरात के सूरत से फरार जहरखुरान पति-पत्नी को बनभूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर सूरत पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा आसिफ खान ने बताया कि वर्ष 2013 में आरोपी पति-पत्नी ने सूरत में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में दो साल जेल काटने के बाद जमानत …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गुजरात के सूरत से फरार जहरखुरान पति-पत्नी को बनभूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर सूरत पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा आसिफ खान ने बताया कि वर्ष 2013 में आरोपी पति-पत्नी ने सूरत में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में दो साल जेल काटने के बाद जमानत पर छूटे आरोपी दंपती गुजरात से फरार हो गए और यहां बनभूलपुरा में आकर छिप गए। इस मामले में पिछले साल से सूरत पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी और जब उनके हाथ बनभूलपुरा का पता लगा तो यहां बनभूलपुरा पुलिस से संपर्क साधा और आरोपी महिला का फोटो भी दिया। शनिवार को बनभूलपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सूरत पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
