अयोध्या: अमित शाह की सभा में दो लाख लोगों को लाने की तैयारी, भाजपा कर रही समीक्षा बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। 31 को राजकीय इंटर कॉलेज में तकरीबन दो लाख लोगों को कार्यक्रम स्थल पर लाया जाएगा। पूरे जिले को पोस्टर-बैनर और झंडे से सजाने की भी योजना बनाई गई है। इसे लेकर पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक की जिम्मेदारी तय …

अयोध्या। गृह मंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। 31 को राजकीय इंटर कॉलेज में तकरीबन दो लाख लोगों को कार्यक्रम स्थल पर लाया जाएगा। पूरे जिले को पोस्टर-बैनर और झंडे से सजाने की भी योजना बनाई गई है। इसे लेकर पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

मंडलवार जनपद की सभी विधानसभाओं के लोगों को लाने की योजना न केवल बनाई गई है बल्कि इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। जिलाध्यक्ष के आह्वान के बाद संगठन के पदाधिकारियों की मंडलवार बैठक हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में तय हुआ कि कार्यक्रम में हर बूथ का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना होगा। उन्हें न केवल लोगों के कार्यक्रम में जाने की व्यवस्था करनी होगी बल्कि उन्हें घर वापस लौटने का इंतजाम भी करना होगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने रविवार को गोसाईगंज विधानसभा के तारुन, चौरे व हैदरगंज मंडल में ताबड़तोड़ बैठक कर जनसभा को सफल बनाने की तैयारी बैठक की। प्रदेश उपाध्यक्ष जिले के प्रभारी पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी ने बीकापुर विधानसभा के सभी मंडलों की बैठक कर जनसभा के लिए हुई तैयारियों की समीक्षा की। जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने बताया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में किसान, नौजवान व व्यापारी भी पहुंचेंगे।

जिला महामंत्री राघवेंद्र नारायण पाण्डे, अखंड प्रताप सिंह डिंपल, विधानसभा प्रभारी जमुना प्रसाद चतुर्वेदी, तारुन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, हैदरगंज मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, चौरे बाजार मंडल महामंत्री अरविंद निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, चेतराम गुप्ता, राजितराम निषाद, फयाराम वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मन्नू शुक्ला, मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 15 से 18 साल की उम्र के लोगों को इस तारीख से लगेगा टीका

संबंधित समाचार