’83’ Box Office Collection: रणवीर सिंह की ’83’ ने 2 दिन में कमाए करीब 31 करोड़ रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh And Deepika Padukone) की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83’ 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज हुई इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज से पहले फैंस को एक …

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh And Deepika Padukone) की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘83’ 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज हुई इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज से पहले फैंस को एक गिफ्ट भी मिला था।

दिल्ली में फिल्म ‘83’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है। 83 ने रिलीज होते ही फैंस के दिलों में जगह बना ली और अच्छ-खासी कमाई करवाई। इस फिल्म ने दूसरे दिन शानदार कमाई कर ली है। फिल्म ने 2 दिन में कमाए करीब 31 करोड़ रुपए। वैसे बता दें कि फिल्म को क्रिटिक्स से तो अच्छे रिव्यूज मिले हैं तो अब देखते हैं दर्शकों की ओर से फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। बता दें कि फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन करीब 16 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

पहले दिन यानी ओपनिंग-डे पर फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस लिहाज से फिल्म ने 2 दिन में करीब 31 करोड़ रुपए का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्ममेकर कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ’83’ में रणवीर-दीपिका के अलावा पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं।

पढ़ें: 83 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़…

यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। तब कपिल देव ने देश को पहली बार वर्ल्ड कप का तोहफा दिया था। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका ने कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाई है।

संबंधित समाचार