हल्द्वानी: आवास विकास कॉलोनी में अतिक्रमण के नाम पर रेलवे कर रहा उत्पीड़न, गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आवास विकास कॉलोनी में बसे 65 परिवारों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर रेलवे की कार्रवाई का विरोध किया है। आज स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के सामने रेलवे की कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों बताया कि 1979 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आवास विकास कॉलोनी में बसे 65 परिवारों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर रेलवे की कार्रवाई का विरोध किया है। आज स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के सामने रेलवे की कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

सिटी मजिस्ट्रेट को रेलवे की कार्रवाई के खिलाफ ज्ञापन सौंपते आवास विकास कॉलोनी के लोग।

स्थानीय लोगों बताया कि 1979 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने आ‍वास विकास परिषद के माध्यम से कॉलोनी को बसाया था, जिसमें भूतपूर्व सैनिक और अन्य परिवार रहते हैं। तीन दिन पहले अचानक बिना किसी नोटिस के जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों ने घरों में घुसकर फर्श तक तोड़ दिए।

आरोप लगाया कि इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। पीड़ित परिवारों ने समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दी है। इस मौके पर लोगों ने जिलाधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि बगैर पूर्व जानकारी के रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। इस मामले में रेलवे अधिकारियों से बात की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले में रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन को अवगत नहीं कराया। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार