बहराइच: कुएं में गिरकर बाघिन की मौत, डीएफओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर रेंज के तमोलिन पुरवा गांव में स्थित बाग के कुएं में गिरकर बाघिन की मौत हो गई। रविवार को काफी संख्या कुएं के पास लोग एकत्रित हुए। सूचना पाकर अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने शव को बाहर निकाला। बाघिन के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तीन डाक्टरों का पैनल गठित किया …

बहराइच। मोतीपुर रेंज के तमोलिन पुरवा गांव में स्थित बाग के कुएं में गिरकर बाघिन की मौत हो गई। रविवार को काफी संख्या कुएं के पास लोग एकत्रित हुए। सूचना पाकर अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने शव को बाहर निकाला। बाघिन के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तीन डाक्टरों का पैनल गठित किया गया है। डीएफओ के मुताबिक पानी में डूबने से मादा बाघ की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही समय और कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत तमोलिनपुरवा गांव में बाग स्थित है। अतुल चौधरी के बाग में स्थित कुएं में एक बाघ का शव रविवार को पड़ा मिला। सूचना पाकर डीएफओ आकाशदीप वधावन, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य समेत टीम के अन्य अधिकारी पहुंचे। डीएफओ की देखरेख में सभी ने को बाहर निकलवाया। बाहर शव के निकलने पर मृत जीव की पहचान बाघ के रूप में हुई है।

डीएफओ ने बताया कि कुएं के पानी में डूबने से बाघ की मौत हुई है। लेकिन बाघ का शव काफी पुराना है। ऐसे कितने दिन पहले बाघ कुएं में गिरा, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि बाघ के शव का पोस्टमार्टम डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, वन विभाग और पशु चिकित्सक द्वारा की जाएगी। बाघ की मौत संरक्षित वन क्षेत्र में होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

डेढ़ वर्ष की है मृतक बाघिन

डीएफओ ने बताया कि मृतक बाघिन की उम्र महज डेढ़ वर्ष है। लेकिन बाघिन की मौत काफी दुखद है।

विसरा रिपोर्ट भेजा जाएगा बरेली

डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि बाघिन की मौत कुएं के पानी में डूबने से हुई है। लेकिन विसरा रिपोर्ट जांच के लिए बरेली अनुसंधान केन्द्र भेजा जाएगा। विसरा जांच के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: साईं दाता कुटिया के पीठाधीश्वर के अंतिम संस्कार को लेकर पनपा विवाद

संबंधित समाचार