हल्द्वानी: गश खाकर चूल्हे पर गिरी महिला की झुलसकर मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। चाय बनाते वक्त महिला गश खाकर चूल्हे पर गिर गई। इस दौरान आग और खौलती चाय गिरने के कारण वह बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रविवार को उसने दम तोड़ दिया। झूठपुर गौलापार निवासी तारा चंद्र पुत्र जीवन राम ने बताया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चाय बनाते वक्त महिला गश खाकर चूल्हे पर गिर गई। इस दौरान आग और खौलती चाय गिरने के कारण वह बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
झूठपुर गौलापार निवासी तारा चंद्र पुत्र जीवन राम ने बताया कि एक सप्ताह पहले मां शांतिदेवी (57) घर में अकेली थी। जबकि पिता जीवन राम खेत में पानी लगा रहे थे। घर में अकेली शांति कच्चे चूल्हे पर चाय बना रही थीं। बताया जाता है कि इस दौरान अचानक महिला को चक्कर आ गया और वह चूल्हे पर गिर पड़ी।
खौलती चाय महिला पर गिरी और आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। महिला की चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने आग बुझाई और शांति को इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
