रामपुर: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वार, अमृत विचार। नगर से घर वापस जा रहे बाइक सवार दो सगे भाई रेत से भरी बैलगाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उत्तराखंड के हल्द्वानी के अस्पताल में ले गए। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की …

स्वार, अमृत विचार। नगर से घर वापस जा रहे बाइक सवार दो सगे भाई रेत से भरी बैलगाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उत्तराखंड के हल्द्वानी के अस्पताल में ले गए। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

रविवार की देर रात तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर के सिंह फार्म निवासी सरदार दलवीर सिंह के बेटे 22 वर्षीय सोनू सिंह और 20 वर्षीय हैप्पी सिंह नगर से घर वापस गांव रायपुर फार्म जा रहे थे। जैसे ही वह गांव मिलक दुंदी के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही रेत से भरी बैलगाड़ी से बचने के प्रयास में आ रही कार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी ले गए। जहां रास्ते में दोनों भाइयों की मौत हो गई। सूचना से परिजनों में हड़कंप मच गया और पूरे परिवार में चीखपुकार मच गई।

संबंधित समाचार