बरेली: पहले चली प्रेम कहानी, रुपये मांगने पर महिला ने लगा दिए आरोप
बरेली, अमृत विचार। ठेकेदार और एक महिला की प्रेम कहानी कई माह तक चली। इसी बीच महिला ने ठेकेदार से लगभग दो लाख रुपये ले लिए। जब ठेकेदार ने अपने रुपये मांगे तो महिला ने उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। बाद में ठेकेदार ने महिला से हाथ जोड़कर माफी …
बरेली, अमृत विचार। ठेकेदार और एक महिला की प्रेम कहानी कई माह तक चली। इसी बीच महिला ने ठेकेदार से लगभग दो लाख रुपये ले लिए। जब ठेकेदार ने अपने रुपये मांगे तो महिला ने उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। बाद में ठेकेदार ने महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगी। पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया।
बारादरी निवासी एक ठेकेदार की नवादा की महिला से पहचान हो गई। वह महिला के घर आने-जाने लगा। उसकी और महिला की प्रेम कहानी के चर्चे होने लगे। महिला ने ठेकेदार से कई बार में दो लाख रुपये ले लिए। ठेकेदार ने कुछ दिन पहले महिला से अपने रुपये वापस मांगे तो महिला ने बारादरी पुलिस से शिकायत कर दी।
बताया कि ठेकेदार ने उसके साथ कई बार अभद्रता कर छेड़खानी भी की। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आए। वहां पर ठेकेदार ने महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगी और रुपये लेने से भी इनकार कर दिया तब महिला ने अपनी शिकायत वापस ली। पुलिस ने ठेकेदार का शांति भंग में चालान कर दिया।
महिला ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद ठेकेदार ने उससे माफी मांगी। जिसके बाद महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली। ठेकेदार का शांति भंग में चालान किया गया है। -नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी
