झारखंड में कोरोना का बढ़ रहा कहर, मिले 60 नए मरीज
रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 15 मरीज ठीक हुए है और 60 नये मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना मरीज की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है।स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 23, बोकारो से …
रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 15 मरीज ठीक हुए है और 60 नये मरीज मिले हैं जबकि इस दौरान कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना मरीज की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है।स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 23, बोकारो से दो, धनबाद से आठ, पूर्वी सिंहभूम से सात , गिरिडीह से एक, हजारीबाग से दो, कोडरमा से 14, सरायकेला से एक और पश्चिमी सिंहभूम से दो मरीज मिले है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 349867 हो गया हैं और कुल 17878281सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 361 सक्रिय केस हैं जबकि प्रदेश में कोरोना के अब तक 344364 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5142 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।
इसे भी पढ़ें…
