हल्द्वानी: एसपीजी तय करेगी कहां उतरेगा प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री के शहर आगमन से पहले प्रशासन ने काम पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच अभी यह तय नहीं हुआ है कि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर कहां उतरेगा। फिलहाल, प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए गौलापार स्थित हेलीपैड और आर्मी हेलीपैड को सुरक्षित कर लिया गया है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री के शहर आगमन से पहले प्रशासन ने काम पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच अभी यह तय नहीं हुआ है कि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर कहां उतरेगा।
फिलहाल, प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए गौलापार स्थित हेलीपैड और आर्मी हेलीपैड को सुरक्षित कर लिया गया है। इन दोनों ही स्थानों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए है। अनुमान है कि सोमवार को एसपीजी शहर पहुंच जाएगी और एसपीजी ही यह तय करेगी कि प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कहां होगी।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के लिए प्रशासन ने अधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी हैं। साथ ही अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अपर कुमाऊं आयुक्त प्रकाश चंद्र को जनसभा के लिए हल्द्वानी में स्थापित किए गए कैंप कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। केएमवीएन के प्रबंध निदेशक नरेंद्र भंडारी मंच मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

सेवायोजन के निदेशक विनोद गिर प्रधानमंत्री के सेफ हाउस के प्रभारी होंगे। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को सफाई व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है। त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को वीवीआईपी दीर्घा संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनको मिलाकर 29 प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

संबंधित समाचार