रायबरेली: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट, 9 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव नुनैरा गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से कुल 9 लोग घायल हो गए। खीरों पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों का इलाज व चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी खीरों में कराया है और कार्यवाही शुरू कर …

रायबरेली। थाना क्षेत्र के गांव नुनैरा गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से कुल 9 लोग घायल हो गए। खीरों पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों का इलाज व चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी खीरों में कराया है और कार्यवाही शुरू कर दी है ।

नुनैरा निवासी राजाराम गौड़ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण शनिवार सुबह लगभग 7 बजे मेरे गांव के घनश्याम और  धुन्नी गौड़ व शैलेन्द्र व नरेन्द्र ने दरवाजे आकर गाली गलौज की। मना करने पर लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया।  बीच बचाव करने आई परिवार की अर्चना, सोनल, कीर्ति को भी मार पीटकर घायल कर दिया।

दूसरे पक्ष से चंदावती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरे गांव के राजाराम, गुड्डी, रवीन्द्र और कीर्ति ने दरवाजे आकर गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई शीलू,रामादेवी, शैलेन्द्र और घनश्याम को भी पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घायलों का  चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी खीरों में कराया गया है।

रायबरेली: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम की ओर से अवैध अस्त्र फैक्ट्री का खुलासा कर एक को गिरफ्तार कर लिया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार