मुरादाबाद : रेलवे लाइन के किनारे मिला 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार सुबह कटघर कोतवाली क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह कटघर थाना क्षेत्र के गांव बरवारा मझरा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे पानी भरे गड्ढे में करीब …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार सुबह कटघर कोतवाली क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर शिनाख्त का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली।
सोमवार सुबह कटघर थाना क्षेत्र के गांव बरवारा मझरा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे पानी भरे गड्ढे में करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, पहचान नहीं हो सकी।
मृतक के शरीर पर नीली जींस और सफेद नीली टीशर्ट थी। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि मृतक नशेड़ी प्रतीत हो रहा है। उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट का निशान नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
