AUS vs ENG 3rd Test : दूसरी पारी में भी फ्लॉप हुई इंग्लैंड की बल्लेबाजी, 31 रन पर गंवाए 4 विकेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। पहले दिन कप्तान पैट कमिंस और स्पिनर नाथन लियोन के 3-3 विकेट के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 185 रन पर समेट दिया फिर खेल के दूसरे दिन बल्लेबाजी …

मेलबर्न। एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। पहले दिन कप्तान पैट कमिंस और स्पिनर नाथन लियोन के 3-3 विकेट के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 185 रन पर समेट दिया फिर खेल के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए 267 रन बनाए। फिलहाल दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 31 रन पर चार विकेट खोकर संघर्ष कर रही है। इंग्लैंड की टीम 51 रनों से पिछड़ रही है।

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 22 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड की जोड़ी ने कमाल किया और दो-दो विकेट झटके। इंग्लैंड की ओर से डेविड मलान और जैक लीच तो जीरो पर ही आउट हो गए। जबकि दोनों ओपनर भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। खेल खत्म होने तक कप्तान जो रूट 12 और बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर नाबाद हैं।

इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने कहा कि मौजूदा कार्यक्रम में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है जिसके तहत जनवरी में सिडनी और होबार्ट में अगले दो टेस्ट खेले जाने हैं। उन्होंने कहा ,” हमें शांत रहने की जरूरत है। चिकित्सा सलाह और प्रोटोकॉल का पालन करते रहना जरूरी है।” इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया था ,” इंग्लैंड टीम और प्रबंधन इस समय टीम होटल में आरएफटी कोरोना जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टीम के परिजनों के समूह में एक पॉजिटिव मामला आया है ।”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में एक बयान में कहा ,” क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बताया गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य और उनके परिजनों में से दो सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं।” इसमें आगे कहा गया ,” वे पृथकवास में हैं। इसके बाद सारे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया और सब नेगेटिव आये हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भी पीसीआर टेस्ट कराया गया। दोनों टीमें खेलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतेंगी।”

संबंधित समाचार