अमरोहा : रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया जयंत चौधरी का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। नेहा मैमोरियल इंटर कालेज अफजलपुर लूट में रालोद मुखिया जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के आगे केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी। सोमवार को नेहा मैमोरियल इंटर कालेज अफजल पुर लूट में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन धूमधाम के …

गजरौला, अमृत विचार। नेहा मैमोरियल इंटर कालेज अफजलपुर लूट में रालोद मुखिया जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के आगे केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी।

सोमवार को नेहा मैमोरियल इंटर कालेज अफजल पुर लूट में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रालोद चौधरी योगेन्द्र सिंह ने केक काटा तथा जयंत चौधरी को किसानों का सच्चा मसीहा बताया। कहा कि जयंत चौधरी ही किसानों के सच्चे नेता है। जो किसानों के दर्द को समझते हैं। रालोद किसानों की पार्टी है और किसान हित की बात करती है।

आने वाला समय रालोद गठबंधन का है। कार्यकर्ता जन्म दिन पर संकल्प लें कि विधान सभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ लगना है। इस मौके पर एससी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप, हुक्म सिंह चौहान, शोभित चौहान, देवेन्द्र सिंह पाल, जितेंद्र सिंह, विजेन्द्र सिंह, गुलशेर खान, सिद्धार्थ, विनीत,अंजु, हिमांशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार