बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर ब्राह्मण समाज में दिखी नाराजगी, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से 19 दिसंबर को ब्राह्मण समाज के विरुद्ध गलत बयान दिया गया था। इसको लेकर जिले के ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी है। सभी ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्य वाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को …

बहराइच। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से 19 दिसंबर को ब्राह्मण समाज के विरुद्ध गलत बयान दिया गया था। इसको लेकर जिले के ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी है। सभी ने सोमवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्य वाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था इकाई के पाधिकार और कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट एकत्रित हुए। सभी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा 19 दिसंबर को दिए गए बयान पर नाराजगी जताई। सभी का कहना है कि जीतनराम मांझी का बयान समाज के साथ सनातन विरोधी है। ऐसे में पूर्व

मुख्यमंत्री को पद से हटाया जाए। साथ उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय को दिया। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लखनऊ: कर्मचारियों के कार्य बहिष्‍कार से लोहिया संस्‍थान में टले ऑपरेशन, जांचें भी ठप

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्‍थान, लखनऊ में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के अपहरण के 10 दिन बाद भी पुलिस के एक्‍शन न लेने से नाराज नियमित कर्मियों ने आज सोमवार से कार्य बहिष्‍कार शुरू कर दिया है, कार्य बहिष्‍कार के परिणाम स्‍वरूप जहां मरीजों के ऑपरेशन टल गये हैं। वहीं पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी की जांचें भी ठप हो गयी हैं। इसके अतिरिक्‍त दवा वितरण का कार्य भी प्रभावित हुआ है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ: कर्मचारियों के कार्य बहिष्‍कार से लोहिया संस्‍थान में टले ऑपरेशन, जांचें भी ठप

संबंधित समाचार