अयोध्या: राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी हुए चयनित
अयोध्या। जूडो एसोसिएशन की मीटिंग के दौरान अध्यक्ष डॉ. रानी अवस्थी ने बताया कि 8 से 12 जनवरी के मध्य श्रीगंगानगर राजस्थान में 10वीं राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप (डेफ व ब्लाइंड) होनी है, जिसमें फैजाबाद जूडो एसोसिएशन के दिव्यांग बच्चे यूपी जूडो एसोसिएशन द्वारा चयनित हुए हैं और शीघ्र ही भाग लेने राजस्थान जा रहे हैं। …
अयोध्या। जूडो एसोसिएशन की मीटिंग के दौरान अध्यक्ष डॉ. रानी अवस्थी ने बताया कि 8 से 12 जनवरी के मध्य श्रीगंगानगर राजस्थान में 10वीं राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप (डेफ व ब्लाइंड) होनी है, जिसमें फैजाबाद जूडो एसोसिएशन के दिव्यांग बच्चे यूपी जूडो एसोसिएशन द्वारा चयनित हुए हैं और शीघ्र ही भाग लेने राजस्थान जा रहे हैं।
डॉ. रानी अवस्थी ने कहा कि कोई भी मूक बधिर व नेत्रहीन जूडो खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में ट्रायल देकर भाग ले सकता है। इच्छुक खिलाड़ी शीघ्र ही संपर्क करें। एसोसिएशन के महासचिव राघवेन्द्र ने बताया कि मूक बधिर बच्चों में मुस्कान पुनर्वास केंद्र के अमन, अनुराग, चांदनी, अभिषेक, अनिल, ओमकार, दीपेश, जिग्नेश, रितेश, धनंजय, सुमन, माही, हरीश, रामकृष्ण, हिमांशु, अभय, आकाश, सौरभ, अरुण, सुमित, शिवशंकर आदि शामिल हैं।
अयोध्या: प्रभातफेरी निकाल जगाई गुरु नाम की अलख
अयोध्या। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर शहर में रोजाना प्रभातफेरी निकालकर गुरु नाम की अलख जगाई जा रही है। सोमवार को भी प्रभातफेरी निकाली गई, जो कि गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा पहुंची। जहां पर सरदार उजागर सिंह ने वहां के प्रधान जसवीर सिंह सेठी का स्वागत किया।
यह प्रभात फेरी 6 जनवरी तक निरंतर चलेगी और 6 तारीख को ही नगर कीर्तन का भी आयोजन होगा, जिसमें मुंबई से पीटीसी पंजाबी की गायिका हर्षदीप कौर और तारा सिंह जीटी सीरीज वाले अपने साथियों के साथ पधार रहे हैं। बाबा अमरजीत सिंह भोला, भाई सुरेंद्र सिंह खालसा कानपुर वाले 9 तारीख तक कथा कीर्तन और लंगर का आयोजन गुरुद्वारा दुखनिवारण में चलता रहेगा।
