हल्द्वानी: मुख्यमंत्री धामी कल से हल्द्वानी में
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 दिसम्बर को नैनीताल जिले के दौरे पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुचेंगे। जहां से मुख्यमंत्री धामी कार द्वारा प्रस्थान कर 11:25 बजे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह मे प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 दिसम्बर को नैनीताल जिले के दौरे पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पहुचेंगे।
जहां से मुख्यमंत्री धामी कार द्वारा प्रस्थान कर 11:25 बजे उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह मे प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न एक बजे से 1:30 बजे के मध्य रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुवल उपस्थिति में बीआरओ द्वारा उत्तराखंड मे निर्मित पुलों के उद्घाटन मे वीडियो कान्फ्रेसिंग मे प्रतिभाग करेंगे।
दिन में 1:40 बजे एचएन इंटर कालेज मे वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगे और 2:50 बजे क्रिस्टल लॉन रामपुर रोड में प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह मे प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री की जनसभा होने के बाद दिन में 30 दिसंबर को 3.30 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।
