सीतापुर: दहेज में नहीं मिली बाइक तो पत्नी को दिया तलाक, जानें फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सकरन/सीतापुर। थाना क्षेत्र में दहेज में बाइक न मिलने पर एक विवाहिता को उसके पति ने मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकला दिया। पीड़िता ने मायके पहुंच कर आपबीती पिता को बताई। जिसके बाद उसने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। …

सकरन/सीतापुर। थाना क्षेत्र में दहेज में बाइक न मिलने पर एक विवाहिता को उसके पति ने मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकला दिया। पीड़िता ने मायके पहुंच कर आपबीती पिता को बताई। जिसके बाद उसने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सकरन थाना क्षेत्र के तारपारा गांव निवासी मोनिस ने अपनी 22 वर्षीय बेटी जैनब की शादी करीब दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही कटइयापुरवा मजरा उमरा खुर्द गांव निवासी नफीस के साथ की थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करते हुये जैनब को मारने पीटने व प्रताडित करने लगे थे। रविवार को जैनब के पति ने दहेज के लिये जैनब को मारापीटा। उसके बाद तीन तलाक देते हुये घर से भगा दिया। ससुराल से भगाये जाने के बाद जैनब अपने मायके गयी। जहां पिता से सारी बात बतायी। सोमवार को जैनब के पिता मोनिस ने मामले की तहरीर सकरन थाने पर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरान्त आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

बेखौफ चोरों ने तीन घरों से उड़ाया दो लाख का माल

रेउसा, सीतापुर। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है । रविवार की रात चोरों ने दो गांवों से तीन घरों को निशाना बना कर दो लाख से अधिक का माल पार कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रेउसा थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा गांव निवासी सगीर पुत्र रईस अहमद के घर को निशाना बनाया। यहां से चोरों ने 22 हजार की नकदी, जेवर सहित करीब दो लाख रुपए का माल पार कर दिया।

सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। इसके अलावा चोरों ने थाना क्षेत्र के ही चौंसा गांव निवासी मैकू व इसरारुद्दीन के घर से अनाज, बैट्र सहित हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ितों ने घटनाओं की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटनाओं को लेकर जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- सीतापुर: क्षत-विक्षत हालत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

 

संबंधित समाचार