हल्द्वानी: आपदा के 70 दिन बाद भी शासन-प्रशासन ने नहीं ली क्षतिग्रस्त नहर की सुध, गुस्साए किसानों का प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में 18 अक्टूबर को भारी बारिश के बीच क्षतिग्रस्त हुई अमृतपुर क्षेत्र की सिंचाई नहर अब तक ठीक नहीं हो पाई है। इसके कारण क्षेत्र के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए किसानों ने आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान, अमृतपुर दया कृष्ण …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में 18 अक्टूबर को भारी बारिश के बीच क्षतिग्रस्त हुई अमृतपुर क्षेत्र की सिंचाई नहर अब तक ठीक नहीं हो पाई है। इसके कारण क्षेत्र के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए किसानों ने आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधान, अमृतपुर दया कृष्ण शर्मा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह ने बताया कि सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध न होने से गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही है। दूसरी फसलें भी सूखने के कगार पर हैं। कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। किसानों ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
