लखनऊ: कैबवे संचालक ने लोको पायलट को पीटा, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ जंक्शन पर कैबवे संचालन की मनमानी महंगी पड़ गई। बीती रात ड्यूटी पर जा रहे सहायक लोको पायलट को कैबवे संचालकों ने बैरियर पर रोक लिया, जबकि उसके वाहन पर पास लगा था। बैरियर पर रोके जाने के बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच …

लखनऊ। लखनऊ जंक्शन पर कैबवे संचालन की मनमानी महंगी पड़ गई। बीती रात ड्यूटी पर जा रहे सहायक लोको पायलट को कैबवे संचालकों ने बैरियर पर रोक लिया, जबकि उसके वाहन पर पास लगा था। बैरियर पर रोके जाने के बाद दोनों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सोमवार सुबह कैबवे संचालक की मनमानी पर रेलवे कर्मचारियों ने हंगामा काटा। कैबवे पर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी दोषी कैबवे संचालक की गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

इस बात की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में मौके पर जीआरपी पहुंची। जीआरपी इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने एफआईआर दर्ज करते हुए चार कैबवे संचालन को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके पहले रेलवे कर्मचािरयों ने स्टेशन को घेर लिया। मारपीट मामले में दोषी पर कार्रवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। बताते चले कि सहायक लोको पायलट नितिन कुमार रविवार रात रेल संरक्षा आयुक्त स्पेशल ट्रेन में ड्यूटी करने के लिए चारबाग जा रहे थे। उनके वाहन पर कैबवे का पास भी लगा था।

नितिन कुमार जैसे ही पावर केबिन के पास पहुंचे कैबवे पर तैनात संचालकों ने उनको रोक लिया। नितिन ने वाहन में लगा पास दिखाया। बताया कि वह रेलकर्मी है और ड्यूटी पर जा रहा है। इसके बावजूद संचालक नितिन से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर संचालकों ने नितिन के वाहन को धक्का देकर गिरा दिया। लात घूंसों से लोको पायलट की पिटाई कर दी। नितिन का आरोप है कि उसके कान पर एक घूंसा पड़ा, जिससे उसे एक कान से सुनना बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें:-चुनाव से पहले यूपी में बड़ा फेरबदल, शासन ने सात आईपीएस अफसरों का किया तबादला

संबंधित समाचार