बरेली: कोरोना की समाप्ति को सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के आकाश पुरम स्थित कैंप कार्यालय पर सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के पुरोहितों ने अपनी अपनी धार्मिक पद्धति के अनुसार देश और प्रदेश से कोरोना की समाप्ति के साथ जो लोग कोरोना वायरस से बीमार हैं उनके शीघ्र …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के आकाश पुरम स्थित कैंप कार्यालय पर सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के पुरोहितों ने अपनी अपनी धार्मिक पद्धति के अनुसार देश और प्रदेश से कोरोना की समाप्ति के साथ जो लोग कोरोना वायरस से बीमार हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

पार्टी की पूर्व सांसद डिंपल यादव और उनकी बेटी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सर्व धर्म सभा में एक और जहां पंडित रचित शर्मा, कामेश गौड़ ने हवन कर प्रार्थना की वहीं, दूसरी ओर हाफिज जी ने खुदा से दुआ की। ज्ञानी काले सिंह ने अरदास कर प्रार्थना की। चर्च के पास्टर ने भी कोरोना की समाप्ति के लिए प्रार्थना की।

सभा में पूर्व जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख देवेंद्र पटेल, अरविंद यादव, इंजीनियर अनीस अहमद, अनुराग सिंह नीटू, शिवचरण कश्यप, सुनीता यादव, साधना मिश्रा, शालिनी सिंह, हरीश लाखा, संजीव यादव, प्रदीप मौर्या, हैदर अली, शिव प्रताप यादव, अरविंदर सिंह, मोहित भारद्वाज, नीलम सक्सेना, रंजना सक्सेना आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार