बरेली: युवक को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मालियों की पुलिया पर बाइक सवार के गोली मारने वाले दबंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एक माह से फरार चल रहा था। पुलिस को उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। …

बरेली, अमृत विचार। मालियों की पुलिया पर बाइक सवार के गोली मारने वाले दबंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह एक माह से फरार चल रहा था। पुलिस को उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बारादरी के रहने वाले साहिल पुत्र अली बहादुर को 19 नवंबर को मालियों की पुलिया के पास मामूली बात पर दबंग ने गोली मार दी थी। पुलिस ने आरोपी मोहसिन पुत्र मोबीन खान निवासी असरफ खां छावनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तब से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे सोमवार को शहामतगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार