बरेली: पीएचडी प्रवेश परीक्षा के विलंब शुल्क का विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 1000 रुपये के विलंब शुल्क का छात्रनेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को सछास कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए कुलसचिव को ज्ञापन दिया। इसके अलावा आवेदन की तिथि बढ़ाने और प्रवेश परीक्षा का मॉडल पेपर जारी करने की भी मांग की। प्रवेश …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 1000 रुपये के विलंब शुल्क का छात्रनेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को सछास कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए कुलसचिव को ज्ञापन दिया। इसके अलावा आवेदन की तिथि बढ़ाने और प्रवेश परीक्षा का मॉडल पेपर जारी करने की भी मांग की।

प्रवेश परीक्षा के आवेदन की बिना विलंब शुल्क के तिथि निकल चुकी है। अब 26 से 31 दिसंबर तक 1000 रुपये का विलंब शुल्क लिया जा रहा है। सछास के प्रदेश अध्यक्ष फैज मोहम्मद ने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलसचिव डॉ राजीव कुमार से कहा कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा आवेदन में आखिरी दिन वेबसाइट पर सर्वर की खराबी के कारण काफी छात्र आवेदन करने से रह गए और फीस नहीं जमा कर पाए। इसलिए विलंब शुल्क हटाकर तिथि बढ़ायी जाए।

मॉडल पेपर भी परीक्षा से पहले जारी करें ताकि छात्र हमेशा की तरह भ्रमित न हों। इस मौके पर सचिन वर्मा, धीरज कुमार, मो. शाहरुख अंसारी, मो. साहिल, दामोदर पटेल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार