महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप, पिछले 24 घंटे में सामने आए 211 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 211 नए मरीज सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,72,439 हो गयी, जबकि तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,610 पर पहुंच गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले और …

ठाणे, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 211 नए मरीज सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,72,439 हो गयी, जबकि तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,610 पर पहुंच गयी है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले और मरीजों की मौत सोमवार को हुई। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,39,193 हो गये हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,314 है।

इसे भी पढ़ें…

कोरोना के कहर से घबराया फ्रांस, नई गाइडलाइंस की जारी

संबंधित समाचार