आज उन्नाव में यादव करेंगे चार जनसभाओं को संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश में संभावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज उन्नाव जिले में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सपा के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश मंगलवार को दिन में 11:20 बजे उन्नाव स्थित जीआईसी मैंदान पहुंचेंगे। यहां …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश में संभावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज उन्नाव जिले में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सपा के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश मंगलवार को दिन में 11:20 बजे उन्नाव स्थित जीआईसी मैंदान पहुंचेंगे। यहां वह एक जनसभा को संबोधित कर जिले में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

इसके बाद सपा अध्यक्ष दोपहर 01:00 बजे उन्नाव जिले के सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। सफीपुर में उनकी जनसभा मोहल्ला कजियाना में आयोजित की गयी है।

यहां से दिन में 02:00 बजे बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा में शामिल होने के लिये शांति राइस मिल स्थित मैदान पर पहुंचेंगे। इसके बाद अखिलेश शाम 04:00 बजे उन्नाव जिले की मोहान (सु.) विधानसभा सीट पर प्रचार के लिये जायेंगे। यहां वह उसरतपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

लखनऊ और आगरा में आज होगी कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ का अगला चरण आज लखनऊ और आगरा में होगा।कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश में पार्टी की चुनावी रणनीतिकार प्रियंका गांधी की पहल पर मैराथन का पहला चरण झांसी में रविवार को आयोजित हुआ था। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में और आगरा में टाउन हॉल में मैराथन आयोजित की गई है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ और आगरा में आज होगी कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन

संबंधित समाचार